वालीबॉल प्रतियोगिता में भिड़ती टीमें। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खेल महाकुंभ के तहत ताड़ीखेत ब्लाक में छात्र छात्राओं के बीच वॉलीबाल सहित तमाम स्पर्धाएं हुई। 11 न्याय पंचायतों के छात्र छात्राओं ने विभिन्न वर्गों के खेलों में भाग लिया।
श्रद्धानंद मैदान में चल रहे महाकुंभ के दूसरे दिन बालीबाल के अलावा तमाम अन्य प्रतियोगिताएं हुई। ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक डा. शिवराज सिंह ने बताया कि अंडर 14, 17, 21 बालक बालिका वर्गों में प्रतियोगिताएं खेली जा रही है। वॉलीबाल अंडर 14 वर्ग में पीपली, 17 में पथुली और 21 में विशुवा की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग में चौकुनी की टीम ने प्रतिभा दिखाई। इस दौरान संयोजक प्रधानाचार्य रोशन लाल टम्टा, अजय चंद, शादाब हुसैन, गेंदन लाल, मनमोहन देव, प्रताप नेगी, दीप चंद्र पंत, चंदन मेहरा, सुनील कुमार, यशोदा कांडपाल आदि थे।