फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहान ने किया पीएम श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ

Wed, 06 Mar 2019 12:22 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धारानौला अल्मोड़ा में महिला को सिलाई मशीन प्रदान करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने  धारानौला में असंगठित कामगारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिन कामगारों को कोई पेंशन नहीं मिलती थी उनके लिए यह योजना सूर्योदय की तरह है। यह पेंशन योजना सरकार का अच्छा कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पात्रों को लाभान्वित करने के लिए योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार फेरी लगाने वाले, सड़क किनारे काम करने वाले, रिक्शा चालक, दूसरों के घरों में काम करने वाले, दुकानों में काम करने वाले, मजदूरी करने वाले आदि लोग जिनकी आयु 18 से 40 साल हो और उसकी आय 15 हजार रुपये मासिक से कम है। तो वह इस योजना का लाभ ले सकता है। लाभार्थी के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है।

इस अवसर पर श्रम विभाग के सहयोग से 500 पंजीकृत श्रमिकों को सिलाई मशीन, टूल किट भी वितरित किए गए। सहायक श्रमायुक्त अरविंद सैनी ने बताया कि योजना के तहत 800 श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी  केएस टोलिया, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, चंदन लाल टम्टा, जगमोहन बिष्ट, ईएसआईसी केंद्र के नोडल अधिकारी वीरेंद्र राणा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित, इशांत रावत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें