फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के विरोध में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

Wed, 06 Mar 2019 12:18 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्राधिकरण के विरोध में नारेबाजी करते सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पहाड़ की जनता पर जन विरोधी प्राधिकरण थोप दिया है। समिति एक साल से आंदोलन कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्राधिकरण बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। 

उन्होंने प्राधिकरण को शीघ्र समाप्त करने की मांग उठाई। धरने में आनंद सिंह बगड़वाल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, अख्तर हुसैन, आनंदी वर्मा, लीला खोलिया, प्रताप सत्याल, पीजी गोस्वामी, केशव पांडे, चंद्रमणि भट्ट, विनोद तिवारी, मो. शब्बीर, दीवान धपोला, राजू गिरी, पीसी तिवारी, सुनयना मेहरा, लक्ष्मण ऐठानी, अनीता बजाज, कैलाश तिवारी, सभासद हेम तिवारी, आनंद बोरा, रमेश कांडपाल आदि बैठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें