फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहान के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर खुशी मनाई

Tue, 28 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अल्मोड़ा सीट से चुने गए भाजपा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौघानपाटा में मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री चौहान उप्र विधानसभा में भी विधायक रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि विधायक चौहान के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर अल्मोड़ा के विकास को गति मिलेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि उनके अनुभवों का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि भाजपा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने पर अल्मोड़ा के विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद पिलख्वाल, धर्मेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, सूरज सिराड़ी, दर्शन रावत, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, अरविंद बिष्ट, भैरव गोस्वामी, ललित मेहता ने विचार रखे।

कार्यक्रम में तुषार कांत साह, सुनील जोशी, कमला बिष्ट, किशन बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, अमित साह, शैलेंद्र साह, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, राधिका जोशी, जया मेहता, बिंदु भंडारी, विमला बोरा, रमेश पाल, देवेंद्र सत्यपाल, मनोज बिष्ट, चंद्रशेखर भट्ट, ममन साह, राहुल बोरा, सुधांशु साह, आनंद डंगवाल, देवेश जोशी, आशुतोष भट्ट, दिनेश पांडे, नरेंद्र मोहन, संजय जोगी, रोहित साह, महिपाल बिष्ट, निर्मला जोशी, मनोज साही आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें