फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के घरों में कोहराम

Sun, 27 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गढ़वाल के किमोठी के पास हुई कार दुर्घटना में अल्मोड़ा जिले के रहने वाले चार लोगों की मौत की खबर पहुंचने के बाद उनके घरों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक एसडीआरएफ देहरादून में कार्यरत पांच लोग होली मनाने के बाद शुक्रवार को अल्मोड़ा से एक टैक्सी में देहरादून के लिए रवाना हुए। रात करीब 10:30 बजे टैक्सी किमोठी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


एसएसपी केएस नगन्याल ने बताया कि दुर्घटना में जाखनदेवी अल्मोड़ा निवासी हेमंत सिंह बिष्ट, अग्रवाल भवन निकट पुलिस लाइन अल्मोड़ा निवासी अक्षय कुमार, ऐना रानीखेत निवासी पूरन सिंह और बगवालीपोखर निवासी वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई है, जबकि अल्मोड़ा निवासी हेमंत कुमार घायल हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पीड़ित परिजन मौके को रवाना हो गए हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर प्रभावितों के घरों में कोहराम मच गया। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें