फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सेहत पर भारी पड़ रहा बदलता मौसम, ओपीडी में लगी मरीजों की कतार

Tue, 12 Mar 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बदलता मौसम सेहत पर भारी पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी में सबसे अधिक बुखार, जुकाम और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में 600 मरीजों ने उपचार कराया।

मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। लोग तेजी से वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में औसतन 300 से 400 की ओपीडी रहती है लेकिन मंगलवार को 600 की ओपीडी रही। जिले के चितई, फलसीमा, कसारदेवी, कोसी, हवालबाग, बख, लमगड़ा, छड़ौजा, बख, ज्वारनेड़ी, मौरनौला समेत कई इलाकों से मरीज उपचार को पहुंचे थे। ओपीडी में सबसे अधिक बुखार, जुकाम, नजला, पेट संबंधी बीमारियों के मरीज आए थे। इन मरीजों में एक साल से 10 साल तक के बच्चे भी शामिल थे। सुबह और शाम जहां ठंड हो रही है वहीं दोपहर में तेज धूप होने के कारण मौसम गर्म हो रहा है। तापमान में उतार चढ़ाव से लोग बुखार की चपेट में भी आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



वायरल फीवर से ऐसे करें बचाव:
-वायरल फीवर में शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम दें।
-अगर गले में खराश या दर्द है तो हल्के गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें।
-गले के दर्द को ठीक करने के लिए हल्के गर्म पानी में शहद और नमक डालकर भी गरारे कर सकते हैं।



कोर्ट
मौसम में बदलाव के दौरान होने वाले वायरल संक्रमण से बचाव जरूरी है। अचानक गर्म कपड़े पहनना बंद न करें क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव होने से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए भरपूर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
- हरीश आर्या, फिजिशियन, जिला अस्पताल अल्मोड़ा




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें