फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौमू के चंदन को बहादुरी के लिए मिलेगा सेना मेडल

विज्ञापन
चन्दन सिंह कनवाल - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलवामा के काकापोरा में तीन आतंकियों को ढेर करने वाले चौमू गांव के चंदन कनवाल को सेना मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयन होने पर उनके गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

लमगड़ा ब्लॉक केचौमू गांव के गोविंद सिंह कनवाल के बेटे चंदन सिंह को बचपन से ही सेना में जाने का शौक था। 50वीं राष्ट्रीय रायफल के सिपाही चंदन सिंह सीमा की सुरक्षा में तैनात थे। चंदन के परिजनों के मुताबिक श्रीनगर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में तीन आतंकवादियों के एक घर में छिपे होने होने की सूचना पर उनकी टीम ने अभियान चलाया। सिपाही चंदन ने अकेले ही तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने चंदन को वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी उपलब्धि पर सेवानिवृत्त नायब सुबेदार कुंदन सिंह कनवाल, दीवान सिंह कनवाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें