फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारियों का आंदोलन

Wed, 31 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शिक्षणेतर कर्मचारियों का आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रेड वेतन, एसीपी का लाभ न देने से नाराज अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने मंगलवार को भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद भी कर्मचारियों को ग्रेड वेतन और एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस दौरान सुनील सिंह, सुधीर कुमार जोशी, गिरीश चंद्र कांडपाल, जानकी कांडपाल, कपिल कुमार, गिरीश पांडे ने विचार रखे। धरने में आरडी फुलारा, दीप आर्या, हयात सिंह भंडारी, लक्ष्मण नाथ गोस्वामी, गिरीश कांडपाल, भूपाल बिष्ट, कैलाश तिवारी, जानकी कांडपाल, कविता जोशी, गीता पांडे, द्रोपदी देवी, जयंती देवी, धनुली देवी, सतीश तिवारी, सुरेश पांडे, हिमांशु जोशी, हरीश जोशी, सुधीर जोशी, गिरीश पांडे, रेवाधर तिवारी, हीरा गिरी आदि बैठे। इधर माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांत जोशी, डॉ. मनोज जोशी, प्रो. वीके पांडे ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें