फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखने के दौरान कार खाई में गिरी महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-ताकुला मार्ग पर कालीमठ के पास एक ऑल्टो कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को निकाला और जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बताया गया है कि कार सिखाने के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार कालीमठ के निकट अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक बसंती आर्या, एसआई सुरेंद्र सिंह रिंगवाल, कांस्टेबल संदीप आदि मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायल सैमल सिंह पुत्र दान सिंह और रजनी बिष्ट पत्नी विमल बिष्ट को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला रजनी कार सीख रही थी इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें