द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर से बिंता को आ रही कार तैलमैनारी के पास खाई में गिर गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। अल्मोड़ा कंट्रोल रूम की सूचना पर बग्वालीपोखर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार, दिगंबर दत्त कापड़ी, राकेश शर्मा आदि मौके पर पहुंचे।
शनिवार अपराह्न मारुति 800 कार यूए 01 0647 सोमेश्वर से बिंता की तरफ आ रही थी। तैलमैनारी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में गोविंद लाल वर्मा पुत्र श्री परसी लाल वर्मा निवासी झुपुलचौंरा तहसील सोमेश्वर, ललित वर्मा पुत्र कन्हैया लाल वर्मा घायल हो गए। कार में दो ही लोग सवार थे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर के लिए भेज दिया है।