फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी परिषद ने धूमधाम से मनाया रक्षा संपदा दिवस

विज्ञापन
रक्षा संपदा दिवस पर छावनी कर्मचारियों को सम्मानित करते कैंट उपाध्यक्ष और सभासद। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विजय दिवस पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में तमाम कार्यक्रम हुए। छावनी परिषद ने रक्षा संपदा दिवस, छावनी की 150वीं वर्षगांठ और छावनी विद्यालयों के वार्षिकोत्सव को समारोह पूर्वक मनाया। तमाम गतिविधियों में अव्वल रहे कैंट के स्कूली बच्चों और छावनी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ छावनी के बहुउद्देशीय सभागार में हुआ। उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी और सीईओ अभिषेक आजाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने रक्षा संपदा दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रानीखेत छावनी के इतिहास के बारे में बताया गया, बता दें कि छावनी की स्थापना के 150 साल भी इस साल पूरे हो गए हैं। पूर्व ले. जनरल भंडारी ने 1971 के युद्ध को याद करते हुए विजय दिवस के बारे में विस्तार से बताया। कैंट बोर्ड के अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने कैंट की योजनाएं बताईं।
विज्ञापन

इस दौरान कैंट बोर्ड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अव्वल छात्र-छात्राएं पुरस्कृत हुईं। स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहे छावनी परिषद के सफाई कर्मचारियों और अच्छा कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में छावनी सभासद सुकृत शाह, संजय पंत, बिंदू रौतेला, पूर्व सभासद उमेश पाठक, कार्यालय अधीक्षक रमा नेगी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें