द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, जबकि 24 रोगियों की रक्त सहित तमाम जांचें की गईं।
यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दूर दराज के क्षेत्रों से भी रोगी पहुंचे थे। कुल 130 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डाक्टरी परीक्षण के बाद 24 रोगियों का लिपिड प्रोफाइल, लीवर फंक्शन, किडनी, ब्लड, शुगर की जांच की गई।
शिविर को अमर उजाला फाउंडेशन के राकेश कुमार, अनुज त्यागी सहित डॉ. बदरूल कमर, डॉ. रविशंकर, डॉ. रविंद्र मेर, लैब तकनीशियन गणेश दत्त आदि ने सहयोग किया। शिविर में फाउंडेशन की तरफ वैन भी उपलब्ध कराई गई थी। स्वास्थ्य परीक्षण, जांच के बाद फाउंडेशन की तरफ से रोगियों को निशुल्क दवाइयां बांटी गई।