फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिसंबर को रानीखेत पहुंचेगी कांग्रेस की सतत विकास यात्रा

Tue, 29 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रैली की तैयारी में जुटे कांग्रेसजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस की सतत विकास संकल्प यात्रा तीन दिसंबर को रानीखेत पहुंचेगी। कांग्रेस कमेटी की बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक करन माहरा और विस चुनाव प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को यात्रा को सफल बनाने के टिप्स दिए, साथ ही प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


यहां शिव मंदिर सभागार में हुई बैठक में सतत विकास संकल्प यात्रा को सफल बनाने का संकल्प जताया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित तमाम बड़े नेता भी पहुंचेंगे। पूर्व विधायक करन माहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों का विकास कर रही है।

कार्यकर्ताओं से उन्होंने योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि विपक्षी लोग सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए भी जनता को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बचे सिंह देव, यूथ अध्यक्ष गुड्डू खान, मोहन राम, उमेश भट्ट, अगस्त शाह, सीकेएस बिष्ट, हबीब भाई, मो. वसीम, यतीश रौतेला, जयंत रौतेला, शाहनवाज, विनीत चौरसिया, संदीप बंसल, पंकज जोशी, सिद्धार्थ पांडे, हिमांशु रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें