फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमानी पट्टा टूटने से खाई में गिरी बस, पेड़ ने बचाई 18 यात्रियों की जान

विज्ञापन
मानिला क्षेत्र में खाई में गिरी बस - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। रामनगर से सराईखेत की तरफ जाने वाली एक बस सोमवार को डोटियाल चौराहे से कुछ दूरी पर कमानी पट्टा टूटने से खाई में जा गिरी। बस में 18 यात्री सवार थे। एक पेड़ से टकराकर बस रुक गई जिससे यात्रियों को मामूली चोटें आई लेकिन उनकी जान बच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सोमवार को रामनगर से सराईखेत जाने वाली बस करीब ढाई बजे डोटियाल चौराहे से कुछ आगे खाई में गिर गई। इस दौरान बस में 18 यात्री सवार थे। बस के खाई में लुड़कते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के दुकानदार व अन्य लोग बस की तरफ दौड़े लेकिन तभी कुछ दूरी पर ही बस एक पेड़ पर अटक गई। इसके आगे करीब 100 मीटर की खाई थी जहां तक पेड़ में अटकने के कारण बस नहीं पहुंच पाई। स्थानीय लोगों ने खुद बस में फंसे यात्रियों को निकालने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने भी यात्रियों को खाई से बाहर निकाला। सल्ट थाना प्रभारी गोविंद सिंह मेहता ने बताया कि दुर्घटना का कारण बस का कमानी पट्टा टूटना रहा। बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई है। हादसे में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। फिलहाल सभी यात्री अपने घरों को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें