फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंगस्टेयरिंग फेल होने से मिनी बस पलटी

विज्ञापन
स्ट्रेचर में घायल को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। झांकरसैम मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। पांच घायलों को अल्मोड़ा बेस अस्पताल में जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे का कारण बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चालक लक्ष्मण सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी दुर्गानगर मिनी बस संख्या यूके 04 पीए 0071 में चायखान से 25 श्रद्धालुओं को लेकर झांकरसैम मंदिर में पूजा करने के लिए ले गया था। पूजा करने के बाद बस यात्रियों को लेकर लौट रही थी। झांकरसैम मंदिर के पास लिंक रोड पर अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस के पलटते ही लोगों की चीखपुकार मच गई। वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर दन्यां थाना प्रभारी सुशील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से बस में सवार 15 घायलों को सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल भावना धनखोला पुत्री गोपाल दत्त धनखोला निवासी चायखान को यहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जबकि दिव्यांशी पांडे, प्रियंका पांडे, गंगा देवी, सुनीता पांडे और अमित पांडे को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया। घटना के असल कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है। प्रथम दृष्टया बस के स्टेयरिंग के फेल होने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीबी जोशी ने बताया कि सामान्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने घायलों को उचित उपचार देने के लिए कहा है।
हादसे के घायल
दिव्यांशी पांडे पुत्री कैलाश, प्रियंका पांडे पुत्री दिनेश चंद्र, गंगा देवी पत्नी रेवाधर, सुनीता पांडे पत्नी कमल पांडे, अनिल पांडे पुत्र मोहन पांडे, सागर पांडे पुत्र दिनेश पांडे, दिव्यांशू पांडे पुत्र कैलाश, दिनेश पांडे पुत्र चिंता मणि, हिमांशु पुत्र पूनानंद पांडे, रेवाधर पुत्र तुलामणि, एस. पांडे, विशन दत्त पुत्र परमानंद, भूमिका पांडे पुत्री हरीश पांडे, पुष्पा पांडे पत्नी कैलाश चंद्र और भावना धनखोला।
विज्ञापन

एक ही गांव के हैं सभी घायल
झांकरसैम मंदिर में पूजा के लिए गए सभी श्रद्धालु एक ही परिवार के थे। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी आयुवर्ग के थे।
कोट
चायखान से आ रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रथमदृष्ट्या यही लग रहा है कि स्टेयरिंग फेल होने के चलते दुर्घटना हुई है। -सुशील कुमार, थानाध्यक्ष दन्यां

झांकरसैम मंदिर के पास लिंक रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें