फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर के द्यारी गांव में दो मंजिला मकान जला

Sun, 23 Jun 2019 11:23 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
द्यारी गांव में हुए अग्निकांड में एक दो मंजिला मकान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। निकटवर्ती द्यारी गांव में हुए अग्निकांड में एक दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया।  आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन घर का सारा सामान, कपड़े आदि भी जल गए। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक द्यारी गांव निवासी आनंद सिंह पुत्र स्व. दुर्गा सिंह के परिवार के लोग रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में काम करने गए थे। इस बीच घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं उठता देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे में आग बुझ सकी लेकिन तब तक आठ कमरों का दो मंजिला मकान जलकर नष्ट हो गया और घर का सारा सामान, कपड़ा, राशन, कागजात, बच्चों की किताबें आदि भी नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय पटवारी रविमोहन बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। गृह स्वामी के मुताबिक अग्निकांड में करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।  
विज्ञापन


परिवार के पास कुछ नहीं बचा पड़ोस में ली शरण 
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मकान के साथ ही घर सारा सामान नष्ट हो जाने के कारण परिवारजन सड़क पर आ गए हैं। परिवार के लोगों ने पड़ोस में शरण ले रखी है। इधर ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र सिंह कैड़ा आदि ने प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 
विज्ञापन


पूरे इलाके में आग बुझाने के संसाधन नहीं 
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के ग्रामीण इलाके तो दूर नगर क्षेत्र में भी आग बुझाने के लिए कोई संसाधन नहीं हैं। इस इलाके में आग की घटना होने पर 40 किमी दूर अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से अग्निशमन दल बुलाना पड़ता है। बार-बार मांग के बावजूद सोमेश्वर में अग्निशमन केंद्र खोलने की मंजूरी नहीं मिली है। ऐसी स्थिति में आग की बड़ी घटना हो गई तो काबू पाना आसान नहीं होगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें