अल्मोड़ा। नगरपालिका परिषद के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर का कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भुल्लर ने कहा कि युवा कांग्रेस में नई जान फूंकने की जरूरत है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के साथ ही उनके हक की लड़ाई भी लड़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने की और उन्होंने उम्मीद जताई कि भुल्लर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस सक्रियता से काम करेगी।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भोज, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष तारु जोशी, लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, प्रदीप बिष्ट अमर, युकां जिला उपाध्यक्ष निर्मल रावत, देवेंद्र धौनी, धीरज गैलाकोटी, ललित सतवाल, दिनेश नेगी, अंकुर कांडपाल, हिमांशु मेहता, पवन मेहरा, छात्र संघ महासचिव अक्षय टम्टा, सुनील सिंह, आशीष पंत, संजीव कम्र्याल, अभिषेक बनौला, विपुल कार्की, राहुल खोलिया जगदीश पांडे आदि मौजूद थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष निर्मल रावत ने किया।