फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिफरे सांड़ को खदेड़ो वरना आंदोलन

Thu, 07 Apr 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भिकियासैंण कस्बे में एक सांड़ ने कई लोगों को चोट पहुंचा दी है। सांड़ के आतंक से भयभीत महिलाओं ने तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

मालूम हो कि एक सांड़ ने बीते एक सप्ताह से कस्बे में कई लोगों को घायल कर दिया है। जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों कोे आने-जाने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। प्रशासन को पूर्व में इस बारे में जानकारी दी गई, लेकिन आज

तक सांड़ को कस्बे से नहीं हटाया गया है। इस पर गुस्साई महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य लीला बिष्ट के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। तहसीलदार राधे राम आर्या और पुलिस ने सांड़ को पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। महिलाओं ने सांड़ को शीघ्र नहीं हटाने पर आंदोलन का एलान किया है। धरना प्रदर्शन में लीला बिष्ट, रीना देवी,  रेखा देवी, प्रभा देवी, गीता देवी, प्रेम देवी, लीला रौतेला, भवानी देवी ,चंपा, मोहनी देवी, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, शोभा, प्रेमा, रुकुमा  देवी, निर्मला देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें