फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से माल ग्राम पंचायत में रास्ते और पैदल पुल ध्वस्त

Thu, 21 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मालगांव का टूटा रास्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। हवालबाग ब्लॉक के माल ग्राम पंचायत में रास्ते, पैदल पुल आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर दीवारें गिर गई हैं। बारिश में नालों का पानी घरों में घुस गया।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य माल गणेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को बताया कि बारिश से गांव में काफी क्षति पहुंची है।

मालगांव के रास्ते खराब हो गए हैं। पैदल पुल, रास्ते, पेयजल लाइन आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। डीएम से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने बताया कि डीएम ने इस बारे में एसडीएम को निर्देश दिए हैं। लोअर मालरोड में कर्नाटकखोला में चित्तेश्वर महादेव मंदिर के पास सड़क की करीब 20 मीटर लंबी दीवार गिर गई है।
विज्ञापन


इससे राजामोहन कर्नाटक के खेतों में मलबा पहुंच गया और फलदार पौधों को नुकसान हुआ है। यह दीवार पिछले साल ही राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने बनाई थी। खत्याड़ी और ग्राम पंचायत बरसीमी में मुख्य मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, बीडीसी सदस्य आनंद सिंह, प्रधान एचएस कनवाल ने इस बारे में डीएम को ज्ञापन देकर मार्ग दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें