फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट राजकीय पॉलीटेक्निक में दो ट्रेड बंद

Thu, 21 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
द्वाराहाट का पॉलिटेक्निक कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एक ओर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का हब स्थापित करने के दावे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वर्षों पूर्व स्थापित संस्थानों की लगातार उपेक्षा हो रही है। द्वाराहाट का राजकीय पालीटेक्निक भी वर्तमान में बुरे दौर से गुजर रहा है। संस्थान में शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों के 49 पद रिक्त हैं। वहीं वर्षों पूर्व से संचालित माडर्न मैनेजमेंट एंड सेकेट्रियल प्रैक्टिस (एमओएम एंड एसपी) और पोस्ट ग्रेज्युएट डिप्लोगमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीजीडीसीए) ट्रेडों को बिना सूचना के बंद कर दिया गया है। अब काउंसिलिंग के लिए पहुंच रहे युवाओं की फजीहत हो रही है।
विज्ञापन


द्वाराहाट में राजकीय पालीटेक्निक की स्थापना 1975-76 में हुई थी, तभी से यहां एमओएम एंड एसपी ट्रेड संचालित था, जबकि डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन ट्रेड 1995-96 में संचालित हुआ। 2003-04 से इस ट्रेड को पोस्ट ग्रेजुएट में तब्दील किया गया। दोनों ट्रेडों में 40-40 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले रहे थे। गत दिनों आन लाइन काउंसिलिंग के दौरान पता चला कि द्वाराहाट पालीटेक्निक में अब दोनों ट्रेड बंद हो चुके हैं। जबकि इससे पूर्व प्रवेश परीक्षा की बुकलेट में दोनों ट्रेडों में 40-40 सीटें दिखाई गई थीं। कई छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पहली प्राथमिक द्वाराहाट को दी थी।

दूसरी तरफ संस्थान में व्याख्याताओं की भारी कमी है। प्रधानाचार्या, व्याख्याता सिविल इंजीनियरिंग के तीन, इलेक्ट्रानिक्स के दो, एमओएम एंड एसपी के दो, कंप्यूटर साइंस और कंप्यूटर एप्लीकेशन के पांच, आईटी के तीन, गणित, विद्युत, भौतिकी और रसायन के एक-एक, विभागाध्यक्ष में इलेक्ट्रानिक्स, फार्मेसी और कंप्यूटर एप्लीकेशन, कनिष्ठ व्याख्याता में फार्मेसी के चार, कामर्स के दो, अनुदेशक कामर्स दो, सहायक प्रवक्ता सिविल दो, अनुदेशक कर्मशाला दो, अनुदेशक कला, सहायक प्रवक्ता इलेक्ट्रानिक और कंप्यूटर प्रोग्रामर के क्रमश: एक-एक पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों के स्वीकृत 49 पदों के सापेक्ष मात्र 11 भरे हैं जबकि 38 रिक्त चल रहे हैं। शिक्षणेतर कर्मचारियों में 29 पदों के सापेक्ष 11 पद रिक्त हैं।  ट्रेड बंद होने के बाद अब यहां सिर्फ सिविल इंजीनियरिंग, आईटी, कंप्यूटर साइंस, फार्मेसी एवं इलेक्ट्रानिक्स सहित कुल पांच ट्रेड रह गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें