फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को तत्काल पहुंचाएं राहत : रेखा

Fri, 15 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। उन्होंने सरकार से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


रेखा ने पल्यूड़ा, खाड़ी, सलौंज, नौकाना, मालौज, फल्टा, धौनीगाड़, बले, बलौटा, टम्ट्यूड़ा, झुपुलचौरा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। आपदा से लखनड़ी में विशन सिंह, पल्यूड़ा में रहमत हुसैन के मकानों को हुई क्षति की जानकारी ली। विशन सिंह के परिवार ने दूसरे स्थान पर शरण ली है।

उन्होंने सरकार से खेतों से मलबा हटाकर प्रभावित ग्रामीणों को वाजिब मुआवजा देने की मांग की।  फसल क्षति, मकानों को आपदा से हुए नुकसान का जल्द मुआवजा दिया जाए। भू-कटाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार बनाई जाए। शासन-प्रशासन से नुकसान का जल्द सर्वे पूरा कर प्रभावित को मदद देने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि वह अपने स्तर से प्रभावितों को हरसंभव मदद को प्रयासरत रहेंगी। उनके साथ मंडल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र जोशी, राजेंद्र कैड़ा, चंदन बोरा, भगवत राणा, दलीप रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें