फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ संयोजकों, पालकों को प्रबंधन के टिप्स दिए

Sun, 01 Jan 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के त्रिशक्ति सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथों का सही प्रबंधन होना जरूरी है। विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे प्रत्येक बूथ संयोजकों, पालकों को उन्होंने प्रबंधन के टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं से सरकार की खामियों को घर घर प्रचारित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 
ताड़ीखेत में आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से एक पालक, एक संयोजक पहुंचे थे। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने बूथों के प्रबंधन की जानकारी दी, उन्होंने बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत का नारा दिया। कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हर संभव जीत दिलाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बड़ा दायित्व होने के कारण क्षेत्र में आवाजाही कम हो रही है, लेकिन वह विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।  प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। सम्मेलन में पूर्व प्रमुख धन सिंह बिष्ट, एडवोकेट पुष्पा भट्ट, जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, विस संयोजक मदन माहरा, महिला जिलाध्यक्ष विमला रावत, ध्यान सिंह नेगी, त्रिलोक भंडारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें