फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो लाख एडवांस लेने के बाद भी नहीं भेजे ब्लेजर, केस दर्ज

Wed, 13 Dec 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। 2.15 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद भी एक कंपनी ने नगर के एक व्यापारी को पांच माह बाद भी ब्लेजर नहीं भेजे। मजबूर होकर व्यापारी को पुलिस की शरण लेनी पड़ी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लुधियाना की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पांडेखोला निवासी हेमंत कुमार बिष्ट ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि 12 जुलाई को उसने लुधियाना की कंपनी वीएन गारमैंट्स को 416 ब्लेजर का आर्डर दिया था, इसके लिए कंपनी ने एक लाख रुपये एडवांस मांगे। व्यापारी ने कंपनी की तरफ से दिए गए आशा रानी के खाते में यह धनराशि डाल दी। 29 जुलाई को 1.15 लाख रुपये फिर से कंपनी ने अपने खाते में मंगाए। 2.15 लाख रुपये भेजने के बाद भी कंपनी ने ब्लेजर नहीं भेजे। एक माह बाद भी ब्लेजर एक स्कूल को न मिलने से विद्यालय प्रबंधन ने ऑर्डर निरस्त दिया। आरोप है कि कंपनी ने पीड़ित का फोन उठाना भी बंद कर दिया। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि कंपनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें