फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला फीता बांध किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुखर हैं। शनिवार को कर्मियों ने बांहों में काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण में 14 सितंबर से कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने शनिवार को छठे दिन भी काला फीता बांधकर काम किया। कर्मियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी पदोन्नति पर विचार नहीं किया जा रहा है। लगातार सेवाएं देने के बाद भी पदोन्नति रोकी जा रही है। जिससे कर्मियों में रोष है।
कर्मियों ने कहा कि शनिवार तक उन्होंने बांहों में काला फीता बांध कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। अब वे 14 से 17 सितंबर तक मुख्य चिकित्साधिकारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 18 से 23 सितंबर तक जनप्रतिनिधियों, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 23 सितंबर तक मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मी कोविड-19 ड्यूटी के दौरान अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विरोध जताने वालों में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह सतवाल, जिला मंत्री त्रिलोक सिंह फर्त्याल, उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद, संरक्षक महेश चंद्र जोशी, निर्मला कनवाल, नीमा देवी, भगवती देवी, अर्जुन सिंह, राजेश बाल्मीकी, संजय कुमार, रमेश , महेश कांडपाल, रजनी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें