फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल का जिले में स्वागत

Sat, 01 Nov 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने जिले में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और जनसंघ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मेंदोली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्यांगण बाईपास से भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गस्याल ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मेंदोली ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राजय सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार युवाओं के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। इस मौके पर विधायक सुरेश गढि़या, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, जिला महामंत्री संजय परिहार, प्रदेश संयोजक आर्दश कठायत, विवेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष राहुल साह, गणेश कांडपाल, अशोक बिष्ट, गोविंद कपकोटी, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें