फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गोल्ज्यू महोत्सव में राजस्थान और पंजाब के कलाकारों ने मचाई धूम

Sat, 01 Nov 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गोल्ज्यू महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। इस दौरान राजस्थान और पंजाब से आए कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी, दुग्धसंघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला महामंत्री दर्शन रावत और पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने किया। इस दौरान कश्मीर के कलाकारों ने डोगरा नृत्य की प्रस्तुति दी।
पंजाब के कलाकारों ने भांगड़ा और राजस्थान के कलाकारों ने सपेरा नृत्य प्रस्तुत कर महोत्सव में चार चांद लगा दिए। स्टार नाइट में कल्याण बोरा ने चितई चौघाणां की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। सूरज प्रकाश ने बोजी चनारा सहित कई अन्य गाने प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इस दौरान पिथौरागढ़ के छोलिया नर्तकों के दल ने दल नायक भीम राम के नेतृत्व में सुंदर छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान महोत्सव समिति ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भावना मलहोत्रा ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा, मयंक रौतेला ,शुभम रौतेला, सुमन बिष्ट आदि रहीं।
शुक्रवार को महोत्सव समिति की ओर से भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर की 18 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा महोत्सव के तहत कई प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें