फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Thu, 28 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सीएम का पुतला फूंकतीं म‌हिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
  भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों रामनगर में महिला के साथ हुए दुराचार के मामले पर  नाराजगी जताते हुए बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि में बढ़ रही दुराचार की घटनाओं से महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों का आतंक इतना बढ़ गया है कि महिलाओं का अकेले आना जाना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं के साथ छेड़छानी करने वाले शरारती तत्वों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।  जिलाध्यक्ष मीना भैसोड़ा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति  गंभीर नहीं हैं। उन्होंने रामनगर में महिला के साथ हुए दुराचार मामले की  उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को रामनगर की घटना की  उच्च स्तरीय जांच के आदेश देने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला फूंकने वालों में नर्मदा तिवारी, रमा  जोशी, चंपा पांडे, इंदूप्रभा जोशी, दया जोशी, बीना नयाल, किरन पंत, जया  मेहता, माया जोशी, गीता जोशी, जानकी आर्या, आनंदी जोशी, चंद्रा जोशी, लीला  बोरा, लक्की वर्मा, सभासद विद्या बिष्ट, मंजू बिष्ट, प्रेमा मेर, पल्लवी  बिष्ट, दीपा बिष्ट के अलावा कैलाश गुरुरानी, रवि  रौतेला, दर्शन रावत, राजा खान, महेश नयाल आदि शामिल थे। सभा की अध्यक्षता किरन  पंत और संचालन महामंत्री बीना नयाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें