फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में बढ़ाया है भारत का मान: भट्ट

विज्ञापन
अल्मोड़ा के सोमेश्वर रामलीला मैदान में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेख - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस समाज में भ्रम फैला रही है। विकास की विरोधी रही कांग्रेस अब विकास के नाम पर जनता के साथ छलावा कर रही है। जनता कांग्रेस के मंसूबों को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के शुक्रवार को सोमेश्वर पहुंचने पर रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए सेना में अफसर बनने के रास्ते खोले। 676 बेटिया सेना में कमीशन पास कर अफसर बनी हैं। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत 72 देशों को सेना का सामान निर्यात कर रहा है। दुनिया में टॉप 25 देशों में निर्यात के मामले में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सबसे पहले देश है फिर पार्टी है और फिर परिवार।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने सोमेश्वर क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का भाजपा सरकार के रहते समाधान हुआ है। सोमेश्वर विधानसभा में कई गांवों में सड़कें पहुंची। भाजपा सरकार सभी धर्म जाति के लोगों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय बनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी मामा के रूप में और मैं बुआ के रूप मे कार्य कर रही हूं। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि कोरोना काल में वैक्सीन लगाकर हमारी सरकार ने एक नया आयाम दिया। वहां पर प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मंत्री और सह संयोजक पुष्कर काला, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, यात्रा प्रमुख रमेश बहुगुणा, मोहन सिंह दोसाद, पवन जोशी, हेमा नेगी आदि थे।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे सीएम धामी
अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विजय संकल्प यात्रा में पहुंचना था लेकिन वे नहीं आए। सीएम को शुक्रवार सुबह 11.40 बजे पहुंचना था लेकिन जनता मुख्यमंत्री का इंतजार करते रह गई। संवाद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
सोमेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर चौराहे में भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं भाजपा नेता वापस जाओ के नारे लगाए। पुलिस ने इस दौरान दो कार्यकर्ताओं का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

द्वाराहाट में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें