फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीएम पर बरसे

Sat, 09 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार हवाई घोषणाएंकर रहे हैं और उनकी 10 प्रतिशत घोषणाएं भी पूरी नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की रावत सरकार में भ्रष्टाचार और माफियाराज को खुली छूट मिली है। स्टिंग ऑपरेशन में मुख्यमंत्री हरीश रावत की असलियत जनता के सामने आ गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों को जनता के बीच ले जाने और आने वाले चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। 

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को बतौर मुख्यमंत्री संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने एक दौर में उत्तराखंड को राज्य बनाने का विरोध किया था। विरोध के बावजूद केंद्र में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का गठन किया था। आज प्रदेश की सत्ता में काबिज मुख्यमंत्री हरीश रावत माफिया तंत्र को संरक्षण देकर राज्य का खजाना लुटा रहे हैं। मुख्यमंत्री हवाई घोषणाएं करके जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके कार्यकाल में हुई छोटी-बड़ी घोषणाओं में से दस प्रतिशत को भी मूर्त रूप नहीं मिल पाया है। पर्याप्त बजट मिलने के बावजूद केंद्र पर बजट नहीं देने का निराधार आरोप मढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार सड़कों, विद्युतीकरण और स्वच्छता आदि कार्यों के लिए भारी भरकम बजट दे रही है। उन्होंने कहा जहां राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ता देने में पूर्ण रूप से असफल रही है। वही रोजगार देने का दावा भी खोखला साबित हुआ है। इस मौके पर सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस के कुशासन से आम जनता त्रस्त है। अब इसे उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल शाही ने और संचालन दिनेश घुधत्याल ने किया । सम्मेलन को जिला प्रभारी गोविंद पिलख्वाल, डा. प्रमोद नैनवाल, पुष्पा भट्ट , धनसिंह रावत, मदन मेहरा, त्रिलोक सिह भंडारी, दर्शन बिष्ट, ध्यान सिंह नेगी, विमला रावत आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें