फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता महेश नेगी को आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस

Sun, 08 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 द्वाराहाट के रिटर्निंग आफिसर गौरव चटवाल ने विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता महेश नेगी को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इस चुनाव में जिले में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में नोटिस जारी करने का यह पहला मामला है। 
विज्ञापन


आरओ गौरव चटवाल ने बताया कि द्वाराहाट तहसील के बमनपुरी गांव निवासी महेश नेगी विधानसभा क्षेत्र से संभावित

उम्मीदवार हैं और राजनैतिक दल से संबंध रखते हैं। उन्होंने 7 जनवरी को कतिपय स्थानों पर आयोजित हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेट किट वितरित किए हैं। आरओ ने इसे आचार संहिता का घोर उल्लंघन मानते हुए नेगी को नोटिस जारी किया है। यह भी स्पष्ट किया है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर नेगी के खिलाफ जनप्रतिनिधत्व अधिनियम 1951 की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें