राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का सात दिवसीय शिविर जीआईसी गुरुड़ाबांज में शुरू हो गया है। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरएस भट्ट और कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपाली कनवाल ने किया।
प्राचार्य प्रो. भट्ट ने स्वयं सेवकों से अनुशासन और आपसी सहयोग से शिविर में आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. मनुहार आर्य ने स्वयं सेवियों से शिविर के दौरान सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने और कुरीतियों के प्रति समाज को जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपाली कनवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सात दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर स्वयंसेवी कविता, ममता, राधा, हेमा, मोहनी, भावना, दीपा, माया, गौरव, बसंत आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर प्राध्यापक डा. मनोज भोज, डा. राजीव सक्सेना, डा. मंजू चंद्रा, हिमांशु पंत के अलावा प्रताप सिंह, कुंवर सिंह आदि उपस्थित थे।