फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अंकिता मामले में भाजपा का काउंटर अटैक, कांग्रेस का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में काउंटर अटैक में भाजपा लमगड़ा और डोल मंडल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लमगड़ा बाजार में कांग्रेस का पुतला फूंका। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह सिजवाली ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर झूठे, भ्रामक और बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील रहा है लेकिन इसकी जांच पूरी हो चुकी है। न्यायालय की ओर से दोषियों को सजा भी सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस का राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस प्रकरण को बार-बार उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत ने कहा कि कांग्रेस को सड़कों पर भ्रम फैलाने के बजाय न्यायपालिका का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के माध्यम से प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है जिसे जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। पुतला फूंकने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख हरीश बिष्ट, डोल मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालम कपकोटी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दीवान बोरा, मंडल महामंत्री जगदीश रावत, शंकर बोरा, सोशल मीडिया संयोजक भारत फत्र्याल, देवकी बिष्ट, रमेश कुमार, उमेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अंकिता भंडारी हत्याकांड को राजनीति से जोड़ने के विरोध में कांग्रेस का फूंका पुतला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को राजनीति से जोड़ने के विरोध में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। सोमवार को जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। भट्ट ने संबोधन करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस सिर्फ कोरी राजनीति कर रही है। वह जनता को बरगलाने का काम कर रही है। कहा कि अगर कांग्रेस के पास कोई साक्ष्य हैं तो वह कोर्ट एवं पुलिस को दें। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मठपाल ने किया। इस दौरान सभा में कैलाश भट्ट, विनोद भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, शैलू साह, भाजपा नेता आशुतोष शाही, मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, गिरीश चौधरी, ममता भट्ट, बीना चौधरी, मदन मोहन पांडेय, गगनदीप वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें