फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो चिकित्सकों के शिविर में जाने से मरीज रहे परेशान, ओपीडी 900 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर कक्ष, पर्ची काउंटर पर मरीजों की कतार, करना पड़ा अपनी बारी का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। साप्ताहिक बंदी के बाद खुले अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में उपचार के लिए 900 मरीज पहुंचे। डॉक्टर कक्ष, पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में दो चिकित्सकों के शिविर में जाने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीजों ने बेस अस्पताल जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन


सोमवार को खुले अस्पतालों में मरीजों की काफी भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 550 और मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल में 350 मरीजों ने उपचार कराया। मौसम बदलने से वायरल फीवर, दमा, सर्दी-जुकाम, खांसी समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। लमगड़ा, सोमेश्वर, बाड़ेछीना, ताकुला, भैंसियाछाना क्षेत्रों से सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भीड़ के चलते मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इधर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र सर्जन नहीं होने से मरीजों को परेशानी हुई। कई मरीजों को उपचार के लिए बेस अस्पताल जाना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतें हुई। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों चिकित्सक शिविर में गए हुए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें