फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों की सूची आज फाइनल होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा और जागेश्वर समेत जिले की सभी छह सीटों में भाजपा प्रत्याशियों की सूची रविवार को फाइनल होने की संभावना है। बताया गया है कि सिटिंग विधायकों को छोड़कर सभी सीटों में दो अथवा तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा गया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ सीटों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर काफी असमंजस और दबाव को देखते हुए पार्टी उच्च स्तर पर जिताऊ प्रत्याशियों का आकलन करने में जुटी है।

अल्मोड़ा जिले में अल्मोड़ा, रानीखेत, सल्ट, जागेश्वर, सोमेश्वर और द्वाराहाट सीटों में से रानीखेत से अजय भट्ट और सल्ट से सुरेंद्र जीना दो सिटिंग विधायक हैं। इन दो नामों को छोड़कर अन्य सीटों में प्रत्याशियों के चयन में पार्टी काफी संभलकर कदम रखना चाहती है। भाजपा को पता है कि कमजोर प्रत्याशियों के मैदान में आने का पूरा फायदा कांग्रेस को मिलेगा। बताया जाता है कि पार्टी ने प्रमुख दावेदारों की जनता के बीच छवि और उनके जीतने की संभावनाओं को लेकर कई स्तर पर सर्वेक्षण भी कराए हैं। सिटिंग विधायकों को छोड़कर हर सीट पर दो अथवा तीन दावेदारों के नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपे गए हैं। इस बारे में शाह का राज्य के प्रमुख नेताओं के साथ घंटों मंथन भी हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ सीटों पर दावेदारों के बारे में उच्च स्तर से एक अंतिम सर्वे भी कराया गया है। बताया गया है कि इस सर्वे के परिणाम शनिवार रात तक पार्टी को मिल जाएंगे। इसके बाद रविवार को सूची फाइनल कर दी जाएगी। फिर16 जनवरी तक प्रत्याशियों की सूची घोषित की जा सकती है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी भाजपा की सूची के इंतजार में है और भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। मालूम हो कि कांग्रेस के जिले में अल्मोड़ा, जागेश्वर और द्वाराहाट में क्रमश: मनोज तिवारी, गोविंद सिंह कुंजवाल और मदन बिष्ट सिटिंग विधायक हैं। बताया जाता है कि बची हुई रानीखेत, सल्ट और सोमेश्वर सीटों से भी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम  तय हो चुके हैं। उनकी सिर्फ घोषणा होनी बांकी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें