भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पं. दीन दयाल उपाध्याय को जयंती पर याद किया। पांडेखोला पार्क में हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने पं. उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पं. उपाध्याय ने विश्व को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। दीन दयाल उपाध्याय की राष्ट्रवाद की भावना युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने राजनीति को नई दिशा दी। चरित्रवान कार्यकर्ता और अनुशासन पं. दीन दयाल उपाध्याय का मूल मंत्र रहा।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अजीत कार्की, पूरन मेलकानी, अजय वर्मा, जिला मंत्री रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, दिनेश पांडे, पंकज जोशी, अमित साह मोनू, मनोज जोशी, देवाशीष नेगी, शरद गुरुरानी, विकास कन्नौजिया, धीरज, करन टम्टा, आदि उपस्थित थे।