फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने वृद्धा को मारी टक्कर, वृद्धा चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केमू स्टेशन के समीप बाइक सवार ने सड़क पर चल रही 70 वर्षीय वृद्धा को टक्कर मारकर घायलकर दिया। टक्कर लगते ही वृद्धा सड़क पर गिर गई। स्थानीय टैक्सी चालकों और लोगों ने वृद्धा को उठाकर सड़क किनारे बैठाया। बाइक सवार वहां से नौ दो ग्यारह हो लिया। बाद में वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

गुढोली गांव की 70 वर्षीय सरुली देवी ने बताया कि वह किसी काम के लिए बाजार आई थी। जैसे ही केमू स्टेशन के समीप वह टैक्सी से सड़क पर उतरी, एक बाइक सवार ने उन पर टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर गई।
टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों ने सरुली देवी को उठाया, मौका देख बाइक सवार वहां से फरार हो गया। बता दें कि दो पहिया वाहन चालक खतरनाक ढंग से वाहन दौड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें