फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड उपचार के लिए शासन ने अवमुक्त किए साढ़े 12 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संयुक्त निदेशक आयुष कुमाऊं मंडल डॉ. संपूर्णानंद रतूड़ी और एनएचएम के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद उनियाल ने यहां आयुष के वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक लेकर कोविड कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बजट का अभाव कहीं भी आड़े नहीं आएगा। कोविड महामारी उपचार के लिए शासन से साढ़े 12 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। उन्होंने कोविड कार्यों और वेलनेस सेंटरों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

दस दिनी जिले के भ्रमण के तहत अल्मोड़ा से दोनों अधिकारी पहले शीतलाखेत के हर्बल गार्डन पहुंचे। इसके बाद उनका रानीखेत के बाबा हैड़ाखान चेरिटेबल अस्पताल परिसर में वरिष्ठ डॉक्टरों ने स्वागत किया। समीक्षा बैठक में जिले में चल रहे कोविड कार्य, वेलनेस सेंटरों की प्रगति की जानकारी ली गई।
संयुक्त निदेशक डॉ. संपूर्णानंद रतूड़ी ने बताया कि प्री और पोस्ट कोविड उपचार के लिए शासन से साढ़े 12 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद उनियाल ने बताया कि एनएचएम के तहत जो भी कार्य चल रहे हैं, उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है। बजट का अभाव आड़े नहीं आएगा।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. कृष्ण सिंह नपलच्याल ने बताया कि राज्य स्तर के सभी कार्यक्रम सही तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक पांच हजार आयुष किट भी वितरित किए गए हैं। समीक्षा बैठक में डॉ. नंद लाल शुक्ल, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र पपनोई, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें