फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में कांग्रेसियों ने निकाली बाइक रैली

Fri, 26 Feb 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार 28 फरवरी को सोमेश्वर पहुंच रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल उत्तराखंड स्टेडियम का विधायक रेखा आर्या और एसडीएम रिंकू बिष्ट  ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को क्षेत्र में बाइक रैली भी निकाली।
विज्ञापन

विधायक रेखा आर्या ने पल्यूड़ा से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली बैगनियां, भैसड़गांव, ढुमड़गांव, डिगरा, खर्कवाल गांव, रनमन, मनान, टाना, रैत, लोद, खाड़ी, झुपुलचौरा, चनौदा, छानी, ल्वेशाल आदि क्षेत्र से होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। विधायक रेखा आर्या ने अधिक से अधिक लोगों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें