फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 26 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रेल बजट में उत्तराखंड की उपेक्षा से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और उत्तराखंड के पांचों सांसदों के खिलाफ नारेबाजी की।
दिन में कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने रेल बजट में उत्तराखंड की घोर उपेक्षा की है। जो कि यहां की जनता के हितों पर कुठाराघात है। इस मामले में भाजपा के पांचों सांसदों की चुप्पी हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने उत्तराखंड से भाजपा के पांचों सांसदों को चुनकर भेजा। भाजपा सांसद जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे हैं। कांग्रेस रेल बजट में उत्तराखंड की जनता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन करने वालों में प्रदेश सचिव रोबिन मनोज भंडारी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, हेम तिवारी, सचिन आर्या, नीरज पवार, प्रकाश चंद्र जोशी,  विपिन भट्ट, सुधांशु रौतेला, दिग्विजय रावत, कृष्णा लटवाल, हरीश प्रसाद, गोपाल खोलिया, देव सिंह, गणेश प्रसाद, नरेंद्र अधिकारी, सुनील कर्नाटक, नारायण बिष्ट, कमलेश कुमार, राजीव कर्नाटक, दानिश खान, कपिल पवार, प्रीति बिष्ट, पंकज कांडपाल आदि शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें