फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में भावना को दूसरा स्थान

Wed, 13 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
भावना को मिला पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर से सटे खनियां गांव निवासी भावना भावना माहरा ने जल विषय पर प्रथम राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता जल संसाधन, नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्रालय की तरफ से 22 मार्च को देहरादून में हुई थी। इसके लिए केंद्रीय भूमिजल बोर्ड की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उमा कपूर ने भावना को योग्यता प्रमाण और 25 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन


भावना गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी कटारमल में जूनियर प्रोजेक्ट फैलो हैं। उनके पिता रतन सिंह माहरा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में प्रशासनिक अधिकारी हैं। दो माह पहले भावना को उत्तराखंड की बेटियां और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तीलू रौतेली पुरस्कार भी मिल चुका है। भावना की इस सफलता पर स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें