फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में 10 खिलाड़ियों को मिली विभिन्न बेल्ट

विज्ञापन
कराटे में विभिन्न बेल्ट प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा के खिलाड़ी कोच के साथ। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला स्थित नेशनल कराटे और मार्शल आर्ट एकेडमी में 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट टेस्ट परीक्षा पास की है। तीन खिलाड़ियों को येलो बेल्ट, पांच खिलाड़ियों को ग्रीन बेल्ट, एक को ब्लू बेल्ट, एक को ब्राउन बेल्ट मिली है।
विज्ञापन

कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि गरिमा पांडे, आयुष कोहली, सोनी भट्ट को येलो बेल्ट, कनिका पांडे, नवमी मेर, ईश्वर बिष्ट, दक्षता राजपूत, कृतिका पांडे को ग्रीन बेल्ट, एकाग्रा पांडे को ब्लू बेल्ट, नितीश कुमार को ब्राउन बेल्ट मिली है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के एशियन कोच सतीश जोशी, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव और एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, कोच राजेंद्र गुप्ता, डीएम वंदना सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, नीमा जोशी, माया पांडे आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें