अल्मोड़ा कलक्ट्रेट प्रांगण में प्रदर्शन करते भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यक?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एडीएम बीएस फिरमाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें न्यूनतम स्तर पर हैं। कोरोना काल में दाम कम कर सरकार को आम जनता को राहत देनी चाहिए क्योंकि कोरोना काल में करोड़ों लोग रोजगार खो चुके हैं। गरीब, किसान, निम्न मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी, दुकानदार बेरोजगार भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ा रही है। बढ़ते मूल्यों पर रोक न लगा पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पेट्रो उत्पादों को बाजार के नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की। कहा कि पेट्रो उत्पादों में सरकारी शुल्क और करों में कटौती होनी चाहिए। सस्ती दरों में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की आपूर्ति सरकार सुनिश्चित करे। प्रदर्शन में जिला सचिव दिनेश पांडे, स्वप्निल पांडे, सुनीता पांडे, मुमताज अख्तर, अरुण जोशी, योगेश टम्टा, शाहनवाज अंसारी, यूसुफ तिवारी, मुन्नी प्रसाद, आरपी जोशी, दिनेश पांडे आदि रहे।