फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षिता का गृह क्षेत्र की सेवा का बचपन का सपना हुआ पूरा

विज्ञापन
फोटो- रक्षिता साह - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया से अपनी शिक्षा की शुरुआत करने वाली इस घाटी की मेधावी बेटी डॉ. रक्षिता साह को सीएचसी चौखुटिया में पहली तैनाती मिली है। अब वह चिकित्सक के रूप में अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगी। डॉ. रक्षिता ने यहां बोनाफाइड स्कूल में एक साल तक पढ़ाई की। केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में कक्षा दो से 12वीं तक की पढ़ाई के बाद उनका चयन एमबीबीएस में हो गया। श्रीनगर गढ़वाल के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद उन्हें उनकी इच्छा के अनुरूप पहली नियुक्ति अपने गृहक्षेत्र चौखुटिया में मिली है। डॉ. रक्षिता के पिता ललित साह केंद्रीय विद्यालय शिलौंग में प्रधानाचार्य और चाचा प्रमोद साह जीआईसी पटलगांव में शिक्षक हैं। रक्षिता के दादा इतिहास शिक्षक स्व. हीरालाल साह की कर्मस्थली भी चौखुटिया घाटी रही है। रक्षिता के मन में बचपन से ही डॉक्टर के रूप में पहाड़ की सेवा करने की बड़ी इच्छा थी। एमबीबीएस में चयन के समय अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे पहाड़ में अपनी सेवाएं देना चाहेंगी। पहाड़ समेत गृहक्षेत्र में ही पहली तैनाती के साथ उनकी इच्छा भी पूरी हो गई है। इस पर रक्षिता समेत सभी क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। इसके लिए डॉ. रक्षिता समेत उनके परिजनों को बधाई देकर इसे क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें