अल्मोड़ा। विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा श्रीकांत पांडे की अदालत ने 31 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा तस्करी के आरोपी हरथला, मुरादाबाद, यूपी निवासी सचिन सक्सेना की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि थाना सल्ट पुलिस ने तीन अप्रैल 2023 को नैल कमान तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी सचिन सक्सेना के वाहन से 31 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोपी की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। संवाद