फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के बाद बैजनाथ कृत्रिम झील पहली बार पानी से लबालब

विज्ञापन
बैजनाथ बैराज सफाई के बाद पहली बार लबालब - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सफाई के बाद बैजनाथ की कृत्रिम झील लबालब भरी है। यह स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। झील की सफाई से सरकार को 25 लाख रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन

सिंचाई उपखंड बैजनाथ ने वर्ष 2015 में 15 करोड़ रुपये से बैजनाथ झील का निर्माण किया था। पांच साल से जलभराव के कारण झील में काफी मलबा भर गया था। इसकी सफाई के लिए क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने कई बार शासन-प्रशासन से कहा। डीएम रंजना राजगुरु ने पिछले साल झील का निरीक्षण किया। तब भी यह मांग उठी तो डीएम ने सिंचाई विभाग के एई एससी सती और एसडीएम गरुड़ जयवर्धन शर्मा से कार्ययोजना बनाने को कहा। डीएम के निर्देश पर रिवर ट्रेनिंग के लिए टेंडर हुए तो स्थानीय निवासी देवेंद्र गोस्वामी ने सफाई के लिए 25 लाख की बोली लगाई। सिंचाई विभाग के एई एससी सती के निर्देश पर ठेकेदार ने 15 दिन में झील की सफाई कर दी। एई ने बताया कि विभाग ने झील में नौकायन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। नौकायन से जहां स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, वहीं सरकार को भी राजस्व मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कमला बिष्ट ने भी झील की सफाई को सराहनीय बताया है।
बैजनाथ झील की सफाई कराने की आवाज स्थानीय जनता और मीडिया ने कई बार की। झील की सफाई से सरकार को हर साल लाखों रुपये का राजस्व मिलेगा। झील को साफ रखने में स्थानीय जनता का सहयोग जरूरी है। झील में नौकायन कराने के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रंजना राजगुरु, डीएम बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें