रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने कहा है कि कैंट बोर्ड में प्रारंभिक मतदाता सूची का निरीक्षण 21 जुलाई तक किसी भी कार्यदिवस में सुबह 11 बजे से सायं चार बजे तक किया जा सकता है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है अथवा जिनका नाम, पता गलत अंकित हो गया है उसे निर्धारित प्रपत्र संख्या ती, चार अथवा चार क भरकर सीईओ कार्यालय से ठीक कराया जा सकता है, यह प्रपत्र कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। दावे और आक्षेप मुख्य कार्यपालक अधिकारी को कार्यालय समय के दौरान किसी भी समय प्रस्तुत किए जा सकते हैं। दावे और आपत्तियों की सुनवाई 11 अगस्त को सुबह साढ़े 11 बजे से कर्नल जेएस रौतेला स्टेशन मुख्यालय द्वारा कैंट बोर्ड कार्यालय में की जाएगी।