फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में भी बदहाल है राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा- बागेश्वर

विज्ञापन
अल्मोड़ा-बागेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग रोड के खस्ता हाल - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा-बागेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पांडेखोला बाईपास से शैल तक काफी खस्ताहाल हो गया है। डामर उखड़ने से सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढ़े बन चुके हैं। गड्ढ़ों में फिसलने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। लोग जान जोखिम में डाल कर इस सड़क से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर डामर उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढ़े बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढ़ों में पानी भर जाता है। इस कारण सड़क पर ही तालाब बन जाता है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। गड्ढों के कारण चौपहिया वाहनों में भी तकनीकी खामियां आ रहीं हैं। सड़क मार्ग में धूल, मिट्टी के गुबार उठने से आए दिन सड़क किनारे दुकानों, व्यवसायियों और भवन स्वामियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पर्यटन सीजन में पर्यटक हिल स्टेशनों में घूमने आते हैं। सड़क की हालत खराब होने से उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग जान जोखिम में डाल कर इस सड़क से यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। इधर अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने डीएम वंदना सिंह से सड़क सुधारने की मांग की। कहा कि मार्ग पर यात्रा करने के दौरान लोगों को जान का खतरा बना रहता है। त्रिलोचन ने बताया कि डीएम ने एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार को सड़क मार्ग में पड़े गड्ढों को पाट कर सड़क मार्ग में हॉटमिक्स करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने त्रिलोचन से वार्ता कर अगले हफ्ते से सड़क मार्ग में गड्ढ़ों में पैच वर्क कर अप्रैल के अंत में हॉटमिक्स करने का आश्वासन दिया।
क्या कहते हैं लोग
राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-बागेश्वर पांडेखोला बाईपास से शैल तक खराब होने से इस सड़क में यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। सड़क में गड्ढ़े न होने से वाहन हिचकोला लेते हैं। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क में जल्द डामरीकरण किया जाना चाहिए। इससे यात्री सुरक्षित सफर कर सकें। - कैलाश राम, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-बागेश्वर के ये हाल है तो अन्य सड़कों की स्थिति तो इससे भी खस्ताहाल हो चुकी है। बदहाल सड़के दुर्घटनाओं का कारण बनती है। सड़क में गड्ढ़े होने से कई दोपहिया चालक फिसल कर चोटिल हो चुके हैं। मार्ग में बने गड्ढ़ों को जल्द पाटा जाना जाए ताकि सफर के दौरान यात्री परेशान न हो। - राजेंद्र ऐरी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें