फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष बालक और रिया बालिका कैप्टन

Thu, 23 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कूर्मांचल एकेडमी के कार्यक्रम में आयुष पांडे  और रिया पंत क्रमश: बालक और बालिका कैप्टन चुने गए। इसके अलावा अलग-अलग सदनों और स्कूल गतिविधियों के लिए छात्र-छात्राओं को दायित्व दिए गए। मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक जीआर वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राएं मनोयोग से पढ़ाई कर लक्ष्य हासिल करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही जीवन में अनुशासन का भी महत्व है। बच्चे संस्कारवान बनकर अभिभावकों का नाम रोशन करें। उन्होंने दायित्वधारी छात्र-छात्राओं को बैच लगाकर सम्मानित किया। स्कूल की निदेशक मधु खाती ने कहा कि दायित्व दिए जाने से जिम्मेदारी का एहसास होता है। चुने गए छात्र-छात्राएं स्वयं कर्तव्यों का निर्वहन कर अन्य बच्चों को भी सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें।
नमन पांडे, पारितोषिका परिहार, अक्षिता भंडारी को खेल, पूर्णिमा दत्त, वैभव रौतेला, महिमा नेगी को सांस्कृतिक गतिविधि के लिए जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा वारि सदन के लिए सिमरन अग्रवाल, रजत रौतेला, चिन्मय पांडे, हरीश पांडे, व्योम सदन के लिए शिवम नगरकोटी, विदुषी बंसल, अनुराग मनकोटी, कृतिक पांडे, वायुसदन के लिए शिवम कांडपाल, रिया बिष्ट, तन्मय बिष्ट, अंकिता तिवारी, वसुंधरा सदन के लिए अमान उल्ला जिन्नाह, अक्षिता त्रिपाठी, मनीष कांडपाल, कृति कांडपाल को दायित्व दिया गया। महिमा सिजवाली को समन्वयक बनाया गया। संचालन स्कूल के हेडमास्टर केके पंत ने किया। इस मौके पर विनोद भट्ट, मीनाक्षी पाठक, हंसा बिष्ट, अरुण मार्क्स, मधुलिका स्टीफैन, मीनाक्षी पांडे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें