फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने आरटीओ दफ्तर घेरा

Thu, 23 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बस फीस में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अव्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरटीओ कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कोसी स्थित आरटीओ कार्यालय में नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ प्राइवेट स्कूल मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। वाहनों में सीटों से अधिक छात्रों को बैठाया जा रहा है। वाहनों की खिड़कियों में न तो जाली लगी हैं और न ही चालक के साथ परिचालक होता है। फीस भी मनमानी ली जा रही है। परिषद के प्रदेश सहमंत्री राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यदि परिवहन विभाग स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो आंदोलन किया जाएगा।
आरटीओ कार्यालय का घेराव करने वालों में प्रदेश सहमंत्री राजेंद्र सिंह राठौर, कुमाऊं सह संयोजक रविशंकर गुसाई, छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल, कमलेश भाकुनी, अक्षित पांडे, राकेश जीना, दयाशंकर, अक्षय सुयाल, सुनील कठायत, हेमंत बिष्ट, रजत बिष्ट, इंतखाब आलम कुरैशी, आशीष जोशी, ललित मोहन बिष्ट, हर्षवर्धन वर्मा, अभिलाषा वर्मा, भानु जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें