फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन को लेकर स्वीडन की ग्रेटा के समर्थन में उतरा उत्तराखंड छात्र संगठन

विज्ञापन
स्वीडन की ग्रेटा के समर्थन में गांधी पार्क में बैठे उत्तराखंड छात्र संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के लिए स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा की पहल का समर्थन करते हुए शुक्रवार को उत्तराखंड छात्र संगठन ने गांधी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि पूंजीवाद लूट के कारण पूरी दुनिया का पर्यावरण संतुलन गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जनगीतों और नारों से एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि देश, दुनिया में प्राकृतिक संसाधनों की लूट करने वालों को जलवायु परिवर्तन का खलनायक मानती है। अध्यक्षता उत्तराखंड छात्र संगठन के संयोजक कमलेश और संचालन भारती पांडे ने किया।
सभा में पैरामिलिट्री फोर्स के मंडलीय अध्यक्ष एनएस नेगी, कौशल किशोर सक्सेना, भावना पांडे, छात्र संगठन की सुमैया, शाकिब, विमला आर्या, रंजना सिंह, मनोज पंत, अनूप तिवारी, अमीनुर्रहमान, देवेंद्र भट्ट, विजय, हेमा पांडे, दिव्यांशु चतुर्वेदी, आनंदी वर्मा, गोपाल राम, संस्कृति वर्मा, राजू गिरी, लीला आर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें